Friday, September 20, 2013

शाम गहरा रही थी

शाम गहरा रही थी
और मैंने अपने भीतर समेट ली तुम्हारी अंतिम किरण की बिलकुल आखिरी रौशनी
जो कुछ लाल और नीले से मिलती जुलती है
मुझे पता था की अब रात होने वाली है
मेरे मन में अंधकार के लिए बसे डर ने मुझे यह रौशनी सहेज सकने की ताकत दी
.
.
.
सच में देखो रात हो गई
लेकिन तुम्हारी वह लाल और नीले से मिलती जुलती रौशनी मेरे भीतर से बाहर आ गई है
ये लड़ रही है अँधेरे से
और मुझे बार बार दे रही है दिलासा मेरी बड़ी बहन जैसी की तुम सुबह फिर आओगे
अपनी नर्म मुलायम नारंगी रौशनी के साथ...

1 comment:

  1. "मुझे बार बार दे रही है दिलासा मेरी बड़ी बहन जैसी की तुम सुबह फिर आओगे
    अपनी नर्म मुलायम नारंगी रौशनी के साथ..."

    ReplyDelete